फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के सामने अज्ञात व्यक्ति ने लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी से दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के सामने बुधवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने छलांग लगा दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चिलबिला जंक्शन के पास यार्ड में हुई। ड्राइवर ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। हादसे के कारण काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब 10 मिनट तक खड़ी रही। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जीआरपी एसओ पंकज भाष्कर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें