नवाबगंज चौराहे के समीप पलटे टैंकर में फंसे चालक को बाहर निकालते लोग। संवाद
लखनऊ- प्रयागराज हाईवे पर फोरलेन का निर्माण का कार्य चल रहा है। नवाबगंज चौराहे पर शुक्रवार की शाम निर्माणाधीन फ्लाईओवर के करीब मिक्सर टैंकर सामान गिराने आया था। इसी दौरान अचानक एक ई-रिक्शा सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। गोंडा निवासी चालक शुभम सिंह दब गया। जबकि परिचालक आदित्य प्रताप सिंह सुरक्षित बाहर निकल गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कटर मशीन के जरिये टैंकर का दरवाजा काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी कालाकांकर भेजा गया।
नवाबगंज चौराहे के समीप पलटे टैंकर में फंसे चालक को बाहर निकालते लोग। संवाद