फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत

सार

मवेशी बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार हाईवे किनारे पेड़ से जा टकराई।हादसे में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मवेशी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ से टकराते हुए पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवेशी बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार हाईवे किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लीलापुर थाना क्षेत्र के डांडी दया का पुरवा निवासी हंसराज सरोज (40) मंगलवार की देर रात कार से रिश्तेदारी जा रहा था। उसके साथ गांव के विजय वर्मा (30), संजीत कुमार सरोज (39) व दिनेश कुमार सरोज (31) भी थे। लालगंज कोतवाली के हरिकिशुन दुबे का पुरवा के समीप लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अचानक कार के सामने आवारा मवेशी आ गया।
मवेशी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ से टकराते हुए पलट गई। हादसे में चारों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय ट्रामा सेंटर ले गई। यहां चिकित्सकों ने कार चालक हंसराज सरोज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जबकि तीनों घायलों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने आननफानन में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक किसानी कर बच्चों की परवरिश करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें