नगर कोतवाली के महुली मंडी से बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरों को लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। चिलबिला निवासी मनोज मैथाइस मंगलवार को महुली मंडी परिसर में बाइक लेकर आया था। इस बीच उसकी बाइक चुराकर दो युवक चिलबिला की ओर भागे। उसने पुलिस को सूचना देते हुए खुद भी साथियों के साथ चोरों का पीछा कर लिया। चिलबिला तिराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बाइक चुराकर भाग रहे दो युवकों को पकड़ लिया। तभी पीछे से मनोज मैथाइस भी आ गया। पुलिस के कर्रा करने पर पकड़े गए बैजलपुर निवासी रणविजय सिंह उर्फ बंटी व गोड़े निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह की निशानदेही पर चोरी की दूसरी बाइक बरामद की। जो आंबेडकर नगर के धर्मपुर निवासी सूर्यभान चौहान की बाइक रहने वाले व्यक्ति की निकली। जिसे चोरों ने चिलबिला स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर से उड़ाया था। चाैकी प्रभारी शेषनाथ सिंह ने बताया कि लिखापढ़ी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। संवाद