फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: वाराणसी के लिए चलेंगी दो स्पेशल बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों के निरस्त होने के कारण परिवहन निगम ने सुबह दस बजे और दोपहर एक बजे वाराणसी के लिए परिवहन निगम स्पेशल बस चलाने का फैसला लिया है। अब वाराणसी के लिए तीन बसों का संचालन होगा। इससे जिले के यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले के व्यापारी खरीदारी करने के लिए वाराणसी जाते हैं। जंघई में चल रहे ट्रैक मरम्मतीकरण के चलते इंटरसिटी, बीएल, बीपीएल, जनता जहां वाराणसी नहीं जा रही है, वहीं पंजाबमेल, अर्चना और नीलांचल सुल्तानपुर के रास्ते संचालित हो रही हैं। इससे जिले के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इस समस्या को देखते हुए परिवहन निगम दो अतिरिक्त बसों का संचालन करने का फैसला लिया है। रोडवेज एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे एक बस वाराणसी जाती है। इस बस का संचालन अब आठ बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनता और पंजाबमेल दोपहर 12 बजे मां बेल्हादेवी से वाराणसी के लिए रवाना होती थी, इस लिए दोपहर में एक रोडवेज बस का संचालन वाराणसी के लिए तो एक बस का संचालन शाम चार बजे किया जाएगा। जिससे वाराणसी जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। समय रहते वे वाराणसी पहुंच जाए और खरीदारी करने के बाद निगम की बसों से वापस अपने घर आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें