फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ निकले दो रामभक्तों का हुआ स्वागत

Wed, 10 Jan 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू राष्ट्र और गोवंश को राष्ट्र माता घोषित करने के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ से दो रामभक्त 31 दिन पहले अयोध्या के लिए पैदल निकल पड़े। जिले की सदर तहसील क्षेत्र के गोड़े गांव के समीप व्यापारियों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

राम भक्तों को देख व्यापारियों ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। थोड़ी देर विश्राम करने के बाद वह अयोध्या के लिए चल दिए।
छत्तीसगढ़ के ग्राम सर्रा निवासी नारायण वैष्णव व दतान गांव निवासी मनोज साहू ने भारत को हिंदू राष्ट्र, गोवंश को राष्ट्र माता, धर्मांतरण पर पाबंदी व गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा सरकार से कराने का संकल्प लिया है।
वह 12 दिसंबर की सुबह प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए निकले थे। अभी तक वह 650 किमी की यात्रा पूरी कर चुके हैं। उन्हें कुल 800 किमी की यात्रा तय करनी है। प्रतिदिन 25 से 30 किमी चल रहे हैं। 40 दिनों के अंदर उन्हें अयोध्या पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें