फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चालक समेत दो लोगों से बाइक सवार बदमाशों ने की लूट, जंगल में पीटा

Thu, 14 Dec 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चालक समेत दो लोगों को बाइक सवार बदमाशों ने लूटा, जंगल में पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोहंडौर। बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार को चालक समेत दो लोगों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने दोनों के सिर पर तमंचा लगाकर पांच लाख रुपये मांगने का वीडियो भी बनाया। उन्हें जंगल में ले जाने के बाद पीटा भी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कंधई के राजमलपुर निवासी रिंकू सिंह मालवाहक वाहन का चालक है। बृहस्पतिवार को वह मालवाहक वाहन पर धान लादकर किशुनगंज जा रहा था। बहरूपुर के समीप बाइक सवार चार बदमाशों ने वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया। विरोध करने पर वाहन की चाबी और मोबाइल छीनने के बाद चालक को जबरन बाइक से दिलीपपुर स्थित एक जंगल में ले गए और जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने चालक के मोबाइल से उसके साथी राजमलपुर निवासी दुर्गेश को फोन लगाया। महुली मंडी में दुर्गेश की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद बदमाश वहां पहुंच गए। बाइक से दुर्गेश और रिंकू को लेकर फिर जंगल आए और पीटने के बाद दुर्गेश से पांच हजार रुपये छीन लिए। दोनों के सिर पर तमंचा लगाकर बदमाशों ने वीडियो बनाया। जिसमें दोनों से 15 दिन के अंदर 5 लाख रुपये मांगे गए हैं। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने चालक व उसके साथी को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें