Two parties fighting in land dispute, complaint
जमीन के विवाद को लेकर अलग-अलग घटनाओं में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पट्टी कोतवाली के परसंडा गांव निवासी दिनेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि उनके पुश्तैनी बाग की जमीन पर गांव के कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं।
जिसका विरोध करने पर असलहा लेकर आरोपियों ने दौड़ा लिया। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इधर, कांधरपुर निवासी रामलाल ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर रविवार की सुबह आठ बजे गांव के दो लोगों ने लाठी डंडा लेकर गाली गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। घर में रखा हुआ सामान तोड़ डाला। सूचना देने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।