फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खसरा बनाने को लेकर तहसील सभागार में दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के लेखपाल कक्ष में शुक्रवार दोपहर पट्टीदार ने खसरा बनवाने आए युवक का विरोध किया। बात नहीं बनने पर मारपीट होने लगी। तहसील परिसर में हंगामा होने लगा। लेखपाल व अन्य वादकारियों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के काजू गांव निवासी अनुराग सिंह किसानी करते हैं। शुक्रवार दोपहर वह अपने खेत का खसरा बनवाने के लिए तहसील गए थे। लेखपाल कक्ष में पहुंच कर वह क्षेत्रीय लेखपाल से खसरा बनवा रहे थे। इसी बीच वहां उनका पट्टीदार पहुंच गया और लेखपाल को खसरा बनाने से मना करने लगा। अनुराग के कारण पूछने पर वह वाद विवाद कर गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर पट्टीदार ने अनुराग को पीट दिया। घटना में अनुराग को काफी चोटें आईं। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे का कॉलर पकड़ कर जान से मारने की धमकी दी। लेखपाल व अन्य वादकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। अनुराग ने पिपरी कोतवाली जाकर पट्टीदार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें