मानधाता के सराय मुरार सिंह गांव के पास हुई घटना, पुलिस कर रही छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानधाता। ग्रामीणा क्षेत्र में फेरी लगाकर जेवरात बेचने वाले सराफ को तमंचा सटाकर दो नकाबपोश बदमाशों ने पीटा। एक लाख रुपये के जेवरात तथा बाइक लूटकर बदमाश भाग निकले। मामले की जांच कर पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
नगर कोतवाली के रूपापुर वार्ड निवासी लालजी सोनी गांव में फेरी लगाकर जेवरात बेचते हैं। शुक्रवार दोपहर मानधाता थाना क्षेत्र के सराय मुरारसिंह गांव के करीब नहर के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने लालजी को रोक लिया। रुकते ही बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर तमंचे के बट से प्रहार कर दिया ।
इसके बाद बदमाश मोबाइल, बाइक तथा एक लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग लूटकर भाग निकले। गांव के लोगों की मदद से पीड़ित सराफ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन, तलाश में जुटी है। मानधाता थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। घटना का फुटेज मिलने के बाद उनकी तलाश की जाएगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।