फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कार व हाइड्रा में टक्कर से दो घायल

विज्ञापन
लीलापुर में हाईड्रा से टकराने पर क्षतिग्रस्तकार। सोशल मीडिया
विज्ञापन
रानीगंज अजगरा बाजार के निकट कार और हाइड्रा में टक्कर हो गई। इससे कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कार से निकालकर एंबुलेंस से मेडिकल राजा प्रताप बहादुर अस्पताल भिजवाया। शनिवार को डांडी दया के पुरवा निवासी अंकुर तिवारी अपनी कार से छोटे भाई अंकित तिवारी के साथ रात करीब 11 बजे शहर से घर लौट रहे थे। अजगरा बाजार के समीप सगरा सुंदरपुर की तरफ से आ रहे चालक ने हाइड्रा (क्रेन) को अचानक मोड़ दिया। इससे कार, हाइड्रा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बैठे अंकित तिवारी, अंकुर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें