फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शिक्षक की कुएं में गिरने से मौत के मामले में दोस्त समेत दो को जेल

Fri, 05 Jan 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह के दौरान कुएं में गिरने से शिक्षक की मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके दोस्त समेत दो लोगों को जेल भेज दिया। वीडियो फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर अठगवां निवासी भागीरथी की बेटी 28 नवंबर 2023 को शादी थी। बरात लीलापुर के गड़ेहरी बरहुआ भोजपुर से आई थी। जिसमे दिल्ली में शिक्षक की नौकरी करने वाले उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर निवासी शिव प्रताप भी अपने दोस्त रवि प्रकाश के बुलावे पर शादी में शामिल होने आए थे।
शादी समारोह के दौरान अचानक डांस करने के विवाद में मारपीट होने लगी। जिससे भदगड़ मच गई और कुएं में गिरने से शिक्षक शिव प्रताप की मौत हो गई। इस मामले में मृतक शिक्षक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शिक्षक के बुजुर्ग पिता से मिलने एसपी सतपाल अंतिल खुद उसके घर गए। भरोसा दिलाया कि छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।
पुलिस मामले में वीडियो फुटेज खंगालती रही। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मृत शिक्षक के दोस्त रवि प्रकाश व शेखपुर अठगवां निवासी दिवाकर यादव को बृहस्पतिवार भोर में उड़ैयाडीह चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा।
पट्टी कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि गहराई से छानबीन के बाद शिक्षक की मौत के मामले में प्रथम दृष्टया दोनों दोषी मिले।




रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट

बैजलपुर गांव की रहने वाली युवती बुधवार शाम को शौच के लिए खेत की ओर गई थी। पड़ोस के लोगों ने उसके साथ मारपीट के साथ छेड़खानी की। दूसरे पक्ष ने भी घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।






पट्टी बाइक से बाइक चोरी
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के अमहरा निवासी शोभनाथ तिवारी बृहस्पतिवार को सामान खरीदने के लिए पट्टी बाजार आया था। मेला ग्राउंड के समीप बाइक खड़ी कर सामान लेने लगा। वापस लौटने पर उसकी बाइक गायब मिली। उसने पुलिस को बाइक चोरी की सूचना के साथ तहरीर दी।







युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोस का रहने वाला युवक उसका अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया वायरल करने की धमकी दे रहा है। आए दिन उसे रास्ते में छेड़ता है। बुधवार की शाम फोन कर उसने उसे अपने घर बुलाया। मारपीट कर घर के सामने स्थित कुएं में फेंकने की कोशिश भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें