फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्कूल में मारपीट करने लगीं दो महिला शिक्षक, पहुंची पुलिस

Fri, 12 May 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर के मवईकला गांव के प्राथमिक विद्यालय का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मवई कला गांव के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को दो महिला शिक्षकों में विवाद हो गया। मारपीट की सूचना पर पुलिस व क्षेत्रीय खंड शिक्षाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस विद्यालय की सहायक अध्यापिका पूजा ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापिका तहरीर नकवी उससे आए दिन विवाद करने का प्रयास करती हैं। पीड़िता ने पहले भी मामले की शिकायत सीएम के शिकायती पोर्टल पर की है। शुक्रवार को दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। बच्चों की सूचना पर आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। दोनों शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर विभागीय अधिकारियों के साथ ही पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इस विवाद की जांच करने पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी कुंडा ने बताया कि दोनों शिक्षिकाओं को चेतावनी दी गई है। भविष्य में यदि दोनों में विवाद हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें