फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : करंट की चपेट में आने से सगे भाई झुलसे, एक की मौत, स्वीच बोर्ड छूते ही लगा झटका

Wed, 05 Aug 2026 11:27 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

थाना क्षेत्र के जामताली दासा चौरा में बुधवार  की सुबह छह बजे करंट की चपेट में दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई। जामताली दासा चौरा निवासी अनिरुद्ध गौतम (45)  बुधवार की सुबह छह बजे सोकर उठने के बाद  घर में लगे इलेक्ट्रिक  स्विच बोर्ड  का बटन बंद दबाया।
विज्ञापन
अनिरुद्ध गौतम। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के जामताली दासा चौरा में बुधवार  की सुबह छह बजे करंट की चपेट में दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई। जामताली दासा चौरा निवासी अनिरुद्ध गौतम (45)  बुधवार की सुबह छह बजे सोकर उठने के बाद  घर में लगे इलेक्ट्रिक  स्विच बोर्ड  का बटन बंद दबाया। अचानक करंट का झटका लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। छोटा भाई शशि गौतम (28) बड़े भाई को बचाने दौड़ा। वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में घायलों को लेकर ट्रामा सेंटर रानीगंज पहुंचे। चिकित्सकों ने अनिरुद्ध को मृत घोषित कर दिया। शशि का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। अनिरुद्ध मजदूरी का काम करते थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें