फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पिस्टल व चार बम के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 07 Dec 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्टल व चार बम के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

रानीगंज के देवासा तिराहे के पास मंगलवार की रात पकड़ने का पुलिस कर रही दावा
रानीगंज। चोरी की घटनाओं को रोकने में पस्त पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए दिन रात चेकिंग अभियान चला रखा है। रानीगंज पुलिस ने देवासा तिराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोका तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान रैनी सतखरिया निवासी चंद्र प्रकाश पाल के बाद से अवैध पिस्टल व देवासा निवासी अनिल सरोज के पास से चार बम बरामद हुआ। हालांकि पूछताछ के बाद उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे नहीं मिले। बुधवार को पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि गश्त व चेकिंग के दौरान संदिग्धों की धरपकड़ करने का निर्देश दिया गया है। चोरों की वारदातों के खुलासे के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें