फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नवजात की मौत के बाद अस्पताल संचालिका समेत दो गिरफ्तार, हॉस्पिटल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बिहार रोड स्थित रीता हॉस्पिटल में जन्म के बाद कुंडा सीएचसी में नवजात की मौत के बाद जांच को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्पिटल को सील कर दिया। पुलिस ने हॉस्पिटल संचालिका समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

महेशगंज के प्रीमपुर गांव निवासी राजेश यादव की पत्नी पिंकी यादव का प्रसव होना था। रविवार की शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे बिहार रोड कालोनी स्थित एक निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। प्रसव से बालिका जन्म हुआ। जन्म के बाद नवजात और प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर देख महिला चिकित्सक ने परिजनों को दूसरे निजी हॉस्पिटल जाने की सलाह दी। करीब दो निजी अस्पतालों का चक्कर लगाने के बाद भी दोनों के हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन दोनों को लेकर सीएचसी कुंडा पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार प्रसव के दौरान जबरदस्ती करने से नवजात की हालत बिगड़ गई है। इलाज के दौरान नवजात की मौत होने से परिजन नाराज हो गए। कोड़री निवासी पिंकी की बहन पूनम यादव ने सीएमओ और पुलिस से शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेज दी। सीएसओ के आदेश पर मंगलवार को उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आजाद सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डाॅ. आरपी सिंह, ब्लाक कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा आशीष दबुे समेत कुंडा पुलिस हॉस्पिटल पहुंचकर संचालिका रीता देवी और स्टॉफ नर्स सोनिया देवी को हिरासत में ले लिया। स्वास्थ्य टीम ने हॉस्पिटल को सील भी कर दिया। सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला ने बताया कि हॉस्पिटल संचालिका समेेत दो लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्पिटल को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें