बेखौफ बदमाशों ने चार दिन पहले प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग सोनावां के करीब नो इंट्री में खड़े ट्रक के चालक को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। बंधक बनाकर दस हजार रुपये व मोबाइल छीन लिए। ट्रक लूटकर भागे बदमाशों ने चालक को लालगंज अझारा के आगे जंगल में फेंक दिया। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की खोजबीन कर रही है।
सुलतानपुर जिले के नगर कोतवाली गभड़िया निवासी इरफान का ट्रक अमेठी पीपरपुर गुड़री निवासी करीम चलाता था। सात नवंबर की रात खाली ट्रक लेकर वह प्रयागराज की ओर जा रहा था। शहर में लगी नो इंट्री के चलते सोनावां के करीब ट्रक खड़ा कर सो गया। रात में कार सवार बदमाश केबिन में घुस गए। उसे बंधक बनाकर पीटा और दस हजार रुपये व मोबाइल भी लूट लिया। इसके बाद चालक को लालगंज अझावा के आगे जंगल में फेंक दिया। शिकायत पर छानबीन के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगी सीसीटीवी में घटना की पुष्टि नहीं हो रही। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।