फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेटे की बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर मायके में दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की बीमारी से परेशान मां ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिजन सदमे में रहे। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अझारा निवासी हामिद की शादी जेठवारा थाना क्षेत्र के भावनपुर गोपालगंज की अफसाना (36) से हुई थी। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण हामिद लूम का कारोबार करने के लिए मुंबई चला गया। मुंबई के भिवंडी में लूम चलाकर परिवार को भरण पोषण करता था। पत्नी अफसाना अपने 16 वर्षीय बेटे रेहान के साथ मायके में रहती थी। मुंबई से लौटा हामिद भी ससुराल आकर रहता था। करीब 10 दिन पहले रेहान मानसिक रूप से बीमार हो गया। बेटे की बीमारी से परेशान अफसाना ने सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें