मानधाता। देल्हूपुर में छप्पर के नीचे बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई। कस्बा निवासी कयामुद्दीन (60) मंगलवार की सुबह अपने घर के बाहर रिहायशी छप्पर के नीचे बैठे थे। इस बीच जड़ से उखड़कर एक पेड़ छप्पर के ऊपर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही कयामुद्दीन दब गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर छप्पर के नीचे दबे कयामुद्दीन को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए मऊआइमा ले जाया जा रहा था। रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। उनकी मौत पर परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजन शव लेकर घर लौट आए। सूचना मिलने पर तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अजय सिंह, लेखपाल, प्रधान अरविंद सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। परिवारीजनों के मुताबिक कयामुद्दीन के तीन बेटियां और छह बेटे हैं। बेटी सलमा बानो, समाना बानो व सबीना बानो की शादी हो चुकी है। बेटों में फैजान, आजाद, शमशाद, नौशाद, दिलशाद व इरशाद घर में रहते हैं। सभी का रो-रोकर हाल खराब था। संवेदना जताने आए लोग उन्हें संभालते रहे। संवाद
मृतक कयामुद्दीन। फाइल फोटो