फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रक्षाबंधन पर परिवहन निगम चलाएगा 14 स्पेशल बसें

Mon, 05 Aug 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन से पहले ही परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने जाने वाली बहनों को यात्रा के दौरान कोई तकलीफ न हो इसके लिए विभाग की ओर से 14 स्पेशल बसों का संचालन 15 अगस्त से शुरू होगा। साथ ही चालकों और परिचालकों के अवकाश पर 15 से 25 अगस्त तक रोक लगा दी गई है। हर बस में एक सुरक्षाकर्मी की भी तैनाती की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन

बीते वर्ष रक्षाबंधन पर 49 हजार बहनों ने रोडवेज बस से यात्रा की थी। इस बार भीड़ बढ़ने की उम्मीद से परिवहन विभाग ने पहले ही तैयारियां तेज कर दी हैं। रोडवेज एआरएम राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 15 से 25 अगस्त तक 14 स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। दस दिनों तक रोडवेज के चालक-परिचालक के साथ सभी कर्मचारियों का अवकाश पर रोक लगा दिया गया है। निगम की एक भी बसें डिपो में खड़ी नहीं रहेगी। 14 स्पेशल बसें दूसरे जनपद से मंगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए प्रत्येक बस में एक सुरक्षा कर्मी की भी इस बार तैनाती करने की तैयारी चल रही है।

इस मार्ग पर बढ़ाई जाएगी बस सेवा
दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर मार्ग पर दो-दो स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य बसों का फेरा बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर भीड़ को देखते हुए रोडवेज बस को प्रमुख बाजार के रास्ते से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


डिपो होकर निकलेंगी बसें
लखनऊ, वाराणसी और अयोध्या के बीच संचालित परिवहन निगम की बसें 15 से 25 अगस्त तक बाईपास होकर नहीं जाएगी। इन बसों को भी प्रतापगढ़ डिपो तक आना होगा। इसके लिए आरएम प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी को पत्र भेजा गया है। चालकों के साथ परिचालकों की मनमानी के बारे में अवगत कराया गया है। अगर बस डिपो नहीं आई और सीधे निकल जाएगी तो रास्ते में रोककर चालक व परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें