शहर के श्रीराम तिराहे पर स्थित ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर में मंगलवार दोपहर आग लग गई। यह देख बाजार में अफरातफरी मच गई। बाजारवासियों ने फौरन इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र को दी। फौरन आपूर्ति बाधित की गई। तब जाकर कहीं लोगों ने राहत की सांस ली।