वर्षों से एक ही स्थान पर जमे दर्जनों फार्मासिस्टों का तबादला
फार्मासिस्ट एसोसिएशन में रोष, मानक के विपरीत तबादला सूची जारी करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शासन ने वर्षों से एक ही स्थान पर जमे दर्जनों फार्मासिस्टों का गैर जनपद तबादला कर दिया है। उधर, तबादला सूची को लेकर फार्मासिस्ट एसोसिएशन में रोष है। जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट एलके मिश्र, रमेश सिंह, करमनवी, आरपी चौधरी का गैर जनपद शासन ने तबादला कर दिया है। वहीं सीएमओ के अंडर काम करने वाले फार्मास्टि ज्ञानेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, दिनेश सिंह, देव कुमार दूबे, नंदकिशोर, एक्सरे टेक्नीशियन राजेंद्र, दिलीप सिंह, आरसी वर्मा, अकरम हुसैन, लैब टेक्नीशियन रमेशचंद्र यादव का तबादला गैर जनपद में हो गया है। शनिवार सुबह लिस्ट जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एसबी शुक्ला ने कहा कि इस बार शासन स्तर से जो भी तबादला सूची तैयार की गई है, वह मानक के विपरीत है। प्रतापगढ़ में बीते वर्ष फार्मासिस्ट के पद पर तैनात लालचंद्र गुप्ता रिटायर हो गए। उनका भी तबादला सूची में नाम शामिल है। उन्होंने संशोधित कर दूसरी सूची जारी न होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
इनसेट-------
डॉक्टरों का भी हो सकता है तबादला
वर्षों से एक ही अस्पताल में जमे डॉक्टरों का भी तबादला हो सकता है। इससे चिकित्सक परेशान हैं। वह शासनस्तर पर फोन कर इसकी जानकारी जुटा रहे हैं।