लालगंज कोतवाली के रायपुर तियाई चौराहे पर लोडर ने वृद्ध को कुचल दिया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
रायपुर भगदरा निवासी बचई (60) मंगलवार दोपहर किसी काम से बाजार की ओर पैदल ही जा रहा था। जैसे ही वह रायपुर तियारी चौराहे के करीब सड़क पार कर रहा था।
उसी समय बेकाबू मैजिक लोडर ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा और लोडर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर चालक वाहन लेकर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल बचई को लोग नजदीकी अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में केशवपुर निवासी राधे सरोज बाइक से गिरकर घायल हो गया। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।