फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की दर्दनाक मौत

Fri, 27 Oct 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर मिट्टी की ढुलाई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी चपेट में आने से चालक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग विलखने लगे। पुलिस ने पीएम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

लीलापुर थाने के शाहीपुर निवासी मोहित गौतम(24) कटवढ़ स्थित एक ईट भट्ठा पर ट्रैक्टर चालक का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह पतुलकी से मिट्टी लेकर एक ईंट भट्ठे पर जा रहा था। रास्ते मे अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से चालक मोहित की मौत हो गई। मृतक अविवाहित था और दो भाईयों में छोटा था। मौत की जानकारी होने पर परिवार के लोगों का रो रोकर हाल खराब है।
घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। लीलापुर एसओ सुभाष यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें