फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जीएसटी पंजीयन पर व्यापारी को मिलेगा दस लाख के दुर्घटना बीमा का लाभ

Fri, 15 Sep 2023 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक प्रतिष्ठान में जीएसटी पंजीकरण शिविर का आयोजन, जुटे व्यापारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जीएसटी में कारोबारियों का पंजीयन करने के लिए शुक्रवार को जीजीआईसी के पीछे एक प्रतिष्ठान में राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभागीय अधिकारियों ने जीएसटी पंजीयन के फायदे गिनाए। साथी ही कारोबारियों को अपनी फर्मों का पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। वाणिज्य कर उपायुक्त रामभवन ने कहा कि जीएसटी पंजीयन होते ही व्यापारियों का दस लाख रुपये कादुर्घटना बीमा हो जाता है। इसकी कोई किस्त भी नहीं भरनी पड़ती है।




शुक्रवार आयोजित शिविर में वाणिज्य कर उपायुक्त ने जीएसटी पंजीकरण अभियान में व्यापारियों को जीएसटी के फायदे बताते हुए अपना पंजीकरण कराकर वैध तरीके से कारोबार करने के प्रति जागरूक किया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी ने कहा कि जीएसटी पंजीयन सम्मान का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों को बताया गया कि एक क्लिक में पंजीयन होता है, जिसमें पैन नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल, आधार, डिजिटल हस्ताक्षर, पहचान प्रमाणपत्र, आवास एवं व्यापार का प्रमाण एवं बैंक खाते के प्रमाण की जरूरत होती है। इस मौके पर संदीप कुमार, दिव्या सिंह, सुशील कुमार, संजय सोनी, लखनबाबा, शिव कुमार सोनी, प्रीतम सिंह और सरदार जोगेंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें