प्रतापगढ़ में अतिक्रमण हटाने पहुंचा बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला।
सपा और कांग्रेस नेता पहुंचे, होती रही नारेबाजी
पुरानी सब्जी मंडी में कार्रवाई के दौरान कई बार तनावपूर्ण स्थिति बनी। व्यापारियों ने एसडीएम सदर व पुलिस प्रशासन जिंदाबाद और नगर पालिका मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेता डॉ. नीरज त्रिपाठी, सभासद कासिम बाबा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष इरफान अली, सपा नेता हरीश शुक्ला, इरशाद सिद्दिकी, इरफान आदि भी पहुंच गए।
पंजाबी मार्केट तक बंद रहीं दुकानें
पुलिस की चहलकदमी देख पंजाबी मार्केट से सब्जी मंडी तक की दुकानें बंद हो गईं। दूरदराज से आए ग्राहक लौट गए। फोर्स जाने के बाद व्यापारी दुकानें खोलने पहुंचे।