मार्निंग वॉक पर निकले व्यापारी की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर बाजार निवासी गणेश उमर वैश्य (28) प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह घर से मार्निंग वॉक के लिए निकला था।
रेलवे लाइन के किनारे अचानक वह प्रतापगढ़ से वाराणसी जा रही वीपी पैसेंजर ट्रेन के चपेट में आ गया, जिससे उसका शरीर दो हिस्सों में कट गया। ट्रेन गुजरने के बाद लोगों की नजर पड़ी। शव की शिनाख्त के बाद घर में कोहराम मच गया।
गणेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह पिता के कारोबार में हाथ बटाने के साथ बीएड की पढ़ाई कर रहा था।