अफसरों की फटकार के बाद स्टेशन अधीक्षक ने निकलवाया पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। अमृत भारत योजना के तहत जंक्शन के कायाकल्प की कवायद के लिए रविवार को शिलान्यास हुआ। जंक्शन पर रेल विभाग के अफसरों के साथ जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा था। इस बीच सीनियर डीएनटू ने ट्रैक की दशा देखी तो हतप्रभ रह गए। इस बावत उन्होंने एसएस की क्लास लगाई, जिसके बाद ट्रैक में भरा पानी एसएस ने निकलवाया।
रविवार की सुबह हुई बरसात से जंक्शन के दो नंबर प्लेटफॉर्म पर पानी भर गया। गिट्टी न होने के कारण ट्रैक मिट्टी में धंसता रहा। इससे हादसे की संभावना भी थी। जंक्शन पर सांसद, विधायक और रेल अफसरों की मौजूदगी के बाद भी स्टेशन अधीक्षक से लेकर पीडब्ल्यूआई की नजर ट्रैक पर नहीं पड़ी।
इस बीच मीडियाकर्मी ट्रैक दबने की फोटो उतारने और वीडियो बनाने लगे तो रेल विभाग के अफसरों की नजर पड़ी। इसके बाद पानी निकलवा कर ट्रैक दुरुस्त कराने का काम शुरू कराया गया।
इनसेट
फोटो-14 व 15
भंगवा क्रासिंग के पास जल भराव, राहगीर परेशान
भंगवा क्रासिंग के पास सड़क पर गड्ढा हो गया है। घुटने बराबर पानी भर गया है। इससे राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। इस समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं पड़ रहा है।
पूर्वी सहाेदरपुर, भंगवा, पूरे मोहन समेत 25 से अधिक गांव के लोगों को मुख्यालय आने के लिए भंगवा क्रासिंग आना पड़ता है। इन दिनों क्रासिंग के पूर्वी छोर पर भंगवा और सहोदरपुर को जाने वाले मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जल जमाव होने से राहगीरों को परेशान होना पड़ता है। बसपा नेता आशुतोष तिवारी ने रेल मंत्री को ट्वीट कर शिकायत भी दर्ज कराई। मगर अफसर और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इसकी ओर नहीं पड़ रहा है।
00
एलायंस क्लब ने पीएम के प्रति जताया आभार
प्रतापगढ़। एलायंस क्लब इंटरनेशनल के निदेशक रोशन लाल ने प्रतापगढ़ जंक्शन के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री की ओर से 32.6 करोड़ का बजट देने पर अभार जताया है। कहा, वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के तहत जंक्शन पर आंवला उत्पाद के दो स्टाल लगाए जाने से व्यापारियों को काफी लाभ होगा। संवाद