फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: यात्री ध्यान दें, आज ट्रेनें विलंब से आएंगीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को जंक्शन आने वाले दो ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। जबकि पांच ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से आएंगीं।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शमीम ने बताया कि गौरा से मां बाराही देवी धाम स्टेशन के बीच आरसीसी बॉक्स निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से ब्लाॅक लिया गया है। इससे वाराणसी से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 05117 को जंघई से फाफामऊ होकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन भेजा जाएगा। इसके अलावा 14202 जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को फाफामऊ से जंघई से जौनपुर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस व वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे विलंब से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन आएगी। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल दो घंटे, देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से पहुंचेगी। पटना से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से आधे घंटे देरी से जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें