फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : बचाने के लिए दूसरों की जान, चालीस महादानियों ने किया रक्तदान

Wed, 27 Jul 2022 01:00 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह नौ बजे मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्तदान एक पुनीत कार्य है।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा कारगिल विजय दिवस पर मेडिकल कालेज ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर म? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मंगलवार को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय और कुंडा सीएचसी में लगे शिविर में दूसरों की जान बचाने के लिए चालीस महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा।
विज्ञापन



राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह नौ बजे मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्तदान एक पुनीत कार्य है। एक यूनिट रक्त से किसी की जान बचाई जा सकती है।


सीएमओ जीएम शुक्ला ने कहा कि बढ़कर कोई दान नहीं है। शिविर में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। प्रताप बहादुर अस्पताल में जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज समेत चालीस लोगों ने रक्तदान किया, वहीं कुंडा सीएचसी में डॉ. अभिनव केसरवानी समेत आठ लोगों ने महादान किया।
विज्ञापन



संगठनों ने किया सहयोग
रक्तदान शिविर में विभिन्न संगठनों ने भागीदारी निभाई। रक्तदान संस्थान, हिंदू युवा वाहिनी, व्यापार मंडल, रोटरी क्लब, बीएस मेमोरियल, मरियम इस्लाम मेमोरियल ट्रस्ट और जिला अपराध निरोधक कमेटी ने सहयोग किया।


आए थे रोजगार की तलाश करने, खबर पढ़कर पहुंचे रक्तदान करने
कोहड़ौर से शरदचंद्र और शरद कुमार ओझा मंगलवार को सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले शामिल होने आए थे। अमर उजाला में शिविर लगने की खबर पढ़ने के बाद रक्तदान करने के लिए दोनों ब्लड बैंक पहुंच गए। बताया कि वे एनसीसी कैडेट रहे हैं। ऐसे में खुद को रोक नहीं पाए।


ये बने महादानी
राजा प्रताप बहादुर अस्प्ताल स्थित ब्लड बैंक में जिला क्रीड़ाधिकारी पूनमलता राज, अभिषेक सादवानी, चेतन शर्मा, उमेश गुप्ता, राहुल कुमार, पंकज चौहान, रवि यादव, तीरथराज, अवतार सिंह, डॉक्टर राजीव श्रीवास्तव, फरहान, फजरुल रहमान, अभिषेक पांडेय, मोहम्मद असगर, तौफीक अहमद, रवींद्र तिवारी, अजय तिवारी, शुभम सिंह, जगमीत सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, तौसीफ अहमद, विभा पांडेय, आशुतोष, कपिश खंडेलवाल, शरद ओझा, शरदचंद्र, विजय सिंह, उमाशंकर सिंह, नौशाद, सुनील सोनी, शाहजहा, अभिषेक मिश्र ने महादान किया। कुंडा सीएचसी में राजन यादव, कृष्णबहादुर सिंह, सीएचसी के डॉक्टर अभिनव केसरवानी, यतेंद्र मिश्र चिंकू, सौरभ वैश्य, संदीप कुमार यादव, संदीप व शिवराम ने रक्तदान किया।


एलायंस क्लब ने पिलाया जूस
एलांयस क्लब इंटरनेशनल के डॉयरेक्टर रोशनलाल ऊमरवैश्य ने राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में आने वाले रक्तदानियों का स्वागत कर उन्हें जूस पिलाया। वहीं मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. मनोज खत्री, लैब टेक्नीशियन पवन नंदन भट्ट, आरडी पांडेय, कमलेश त्रिपाठी, गौरव त्रिपाठी, मूरतलाल यादव, कुसुमलता यादव, पवन मिश्र, ब्लड बैंक इंचार्ज प्रेमप्रकाश मिश्र, रवींद्र कुमार, कपिल, अजय यादव, शिवपूजन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा कारगिल विजय दिवस पर मेडिकल कालेज ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर म?- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें