फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में घूम रहे ठग, मदद का झांसा देकर मरीजों को लगा रहे चूना

Sat, 16 Dec 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में इलाज कराने आ रहे हैं तो सावधान हो जाएं। यहां जगह-जगह घूम रहे ठग मौका पाते ही मदद करने के नाम पर आपकी मेहनत की कमाई ऐंठकर भाग जाएंगे। ऐसा ही मामला अस्पताल में शुक्रवार को प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए अस्पताल चौकी पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

लीलापुर के सर्वराजपुर पूरनपुर खजूर के रहने वाले हरीलाल पटेल एक्जिमासे पीड़ित हैं। शुक्रवार के प्रताप बहादुर चिकित्सालय में इलाज कराने आए थे। हरीलाल ने बताया कि उन्होंने त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित से इलाज कराया। डॉक्टर के कहने पर दवा खरीदने जाते समय मिले एक व्यक्ति ने बातचीत के दौरान परिजय बढ़ाया। उसने खुद को उनका रिश्तेदार भी बताया और दवा के लिए एक हजार रुपये ले लिए।
इसके बाद हरीलाल इंतजार करते रहे, लेकिन वह व्यक्ति न आया और न ही उनसे मिला। वह परेशान होकर घूमने लगे। तब तक अस्पताल बंद हो गया। लोगों ने उसे परेशान देख बात की तब उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं। हरीलाल ने चिकित्सकों से अपने साथ हुई घटना बताई तो उन्हें पुलिस के पास जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

ठगी का शिकार बने हरीलाल ने अस्पताल चौकी में शिकायती पत्र दिया। पुलिस अस्पताल की ओपीडी से लेकर पूरे परिसर में सुरक्षा कर्मियों के साथ आरोपी को खोजती रही, लेकिन वह नहीं मिला। कई मरीजों ने बताया कि अस्पताल में इस तरह की घटनाएं आम हैं। हर दिन कोई न कोई मरीज ठगी का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें