फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 60 परीक्षार्थियों पर तीन कक्ष निरीक्षक करेंगे बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक कमरे में 40 परीक्षार्थियों तक दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। 41 से 60 परीक्षार्थियों तक तीन कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए जाएंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति संबंधी आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस कार्यालय को जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रत्येक कमरे में कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर करने का निर्देश दिया गया है। कक्ष निरीक्षकों को परिचय पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल से डीआईओएस द्वारा आवंटित परीक्षा केंद्र का विवरण अंकित कर दिया जाएगा। कक्ष निरीक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन करने के बाद ही परिचय पत्र दिया जाएगा।
परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले 19 फरवरी को केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थापक को रिपोर्ट करेंगे। प्रत्येक कमरे में दो कक्ष निरीक्षक और पांच कक्षों के बीच में एक अवमोचक रखे जाएंगे। कक्ष निरीक्षक उपलब्ध न होने पर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी। उसके बाद उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा। जिन शिक्षकों के पाल्य केंद्र पर परीक्षा देंगे, उनकी डयूटी परीक्षा में नहीं लगाई जाएगी। जिन केंद्रों पर बालिका परीक्षार्थी अनुदानित हैं।
विज्ञापन


वहां पर महिला कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी। 40 परीक्षार्थियों पर दो व 41 से 60 परीक्षार्थियों पर तीन कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई जाएगी। परीक्षा केंद्र पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक बाहरी रखे जाएंगे। संबंधित विषय के शिक्षक की ड्यूटी उस विषय की परीक्षा के दिन नहीं लगाई जाएगी। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक और अनुचर की ओर से लापरवाही करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें