फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एडीओ आईएसबी, प्रधान समेत तीन पर लगा छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पंचायत सहायिका ने गाैरा ब्लॉक के एडीओ आईएसबी, प्रधान और सेक्रेटरी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रधान को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पंचायत सहायिका का आरोप है कि सफाईकर्मी भी उसे फोन कर परेशान करता है। गत दिनों पंचायत भवन बुलाकर तीनों लोगों ने पकड़ भी लिया। प्रधान का कहना है कि वह काम नहीं करती। ग्रामीणों की शिकायत पर विकासखंड स्तर से उसे हटाने की प्रक्रिया चल रही है। जिसके चलते वह आरोप लगा रही है। फतनपुर थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें