जिले में डेंगू संक्रमित तीन मरीज मिले हैं। डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में हुई जांच में इसकी पुष्टी हुई है। संक्रमित मिलने वाले मरीज अभी अपनी रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल नहीं आए।
मरीजों का पता न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर नहीं पहुंच पा रही है। सीएमओ जीएम शुक्ला ने बताया कि डेंगू पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों के घर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
ग्राम प्रधान के खाते में दवा छिड़काव के लिए बीते वर्ष भेजे गए दस हजार रुपये से दवा छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है। संवाद