फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: युवक का अपहरण करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Aug 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कुंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपहरण के आरोपी युवक। संवाद
विज्ञापन
शेखपुर के मेडिकल स्टोर संचालक लालजी के बेटे हर्ष के अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेखपुर स्टेट बैंक के पास से कार सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था। लेकिन, सूचना पर पुलिस की घेराबंदी के बाद अपहरणकर्ता उसे कार से उतार कर भाग निकले। पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवक के अपहरण में शामिल तीन आरोपियों को कार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव निवासी लाल जी यादव कुंडा कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। 13 अगस्त की शाम चार बजे उनका बेटा हर्ष (11) दुकान पर खाना लेकर आया था। खाना देने के बाद वह साइकिल से घर वापस जानें लगा तभी शेखपुर स्टेट बैंक के पास कई लोग कार से आए और उसे कार में बिठा कर भाग निकले।
मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दी, जिसकी जानकारी होते ही अपहरणकर्ता हीरागंज रोड़ बभनपुर के पास हर्ष को छोड़ कर भाग निकले। युवक के पिता लालजी की तहरीर पर कुंडा कोतवाल कमलेश पाल और उनकी टीम ने घेराबंदी करके तीनों आरोपियों सहित घटना में प्रयुक्त कार और कार से 1 लाख 45 हजार रुपये भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन

तीनों आरोपितों सोनू सरोज उर्फ संजय निवासी शेखपुर, दीपू उर्फ जितेंद्र निवासी मोहद्दीनगर थाना हथिगवां, अभिषेक विश्वकर्मा निवासी सैनी, कौशाम्बी को पुलिस ने बिहार रोड, भदरी मोड़ से गिरफ्तार किया। पकड़े गए तीनों आरोपितों को पुलिस ने मेडिकल करवा कर जेल भेज दिया। कुंडा कोतवाल कमलेश पाल ने बताया, दो आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है जल्द वो भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें