चोरों ने पत्रकार समेत दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। लालगंज कोतवाली के लखनसेनपुर में बृहस्पतिवार की रात चोर एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार प्रमोद सिंह के घर में छत के रास्ते चोर घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसके पश्चात गांव के अमर बहादुर सिंह के घर में घुसे और पचास हजार नकदी व लाखों के जेवरात की चोरी की। सुबह घटना की जानकारी हुई तो पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीण सकते में आ गए। पुलिस मौके पर छानबीन के लिए पहुंची, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पत्रकार के घर चोरी की घटना के खुलासे की मांग को लेकर ऑल इंडिया रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल व पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र ने सीओ रामसूरत सोनकर से मुलाकात की। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है, शीघ्र खुलासा किया जाएगा।