महेशगंज थाना क्षेत्र पींग निवासी पवन तिवारी दिल्ली में नौकरी करते हैं। पत्नी मृदुला प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाती हैं। शुक्रवार की सुबह वह विद्यालय चली गईं। दोपहर करीब दो बजे घर लौटने घर की पक्की दीवार में सेंध कटा मिला। घर के अंदर आलमारी से नकदी और जेवरात गायब मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता और पास पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने गांव के एक युवक पर संदेह जताते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ सदर मनोज रघुवंशी ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।