फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घर का ताला तोड़कर 12 लाख के जेवर व 50 हजार नकद ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर 50 हजार नकदी व 12 लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिए। सांगीपुर के भैंसना गांव निवासी जीतलाल मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सोमवार की रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस आए। चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़ डाले और 40 हजार नकदी व बारह लाख के जेवर उड़े दिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग सन्न रह गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा सकी। इससे पहले भी भुड़हा और देऊम में चोरी की घटना हुई, लेकिन पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी। चोरी की बढ़ती वारदात व घटनाओं का खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें