फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भक्ति धाम में होगी फूलों की वर्षा, नाचते-गाते हुए स्वागत करेंगे भक्त

Sat, 13 Jan 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जगद्गुरु कृपालु महाराज की नगरी भक्ति धाम मनगढ़ में तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही हैं। जहां एक तरफ रामलला अपने अयोध्या मंदिर में विराजमान होंगे, वहीं दूसरी तरफ कुंडा के भक्ति धाम में प्रभु के घर आने का जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक अंशुल गुप्ता के मुताबिक भगवान श्रीराम के घर आगमन पर जगद्गुरु कृपालु महराज की नगरी भी पूरी तरह राममय दिखेगी। धाम के मुख्य द्वार से लेकर मंदिर तक फूल बिछाए जाएंगे और मंदिर प्रांगण में भी फूलों की वर्षा की जाएगी।
ढोल-नगाड़े से उनका स्वागत करते हुए सत्संगी भजन-कीर्तन करेंगे। पूरा भक्ति धाम दीप जलाकर नाचते-गाते हुए स्वागत करेगा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर धाम में पांच बड़ी डिजिटल एलईडी लगाई जाएगी, जिसमें पहुंचे सभी भक्त राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

धाम की अध्यक्ष डॉ.विशाखा त्रिपाठी, श्यामा त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी फिलहाल वृंदावन में हैं। सभी लोग उस दिन भक्ति धाम पहुंच कर प्रभु के आने पर उनका स्वागत करते हुए दीप जलाकर भजन-कीर्तन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें