फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तीन, पांच नंबर प्लेटफार्म पर जाने के लिए पैदल पुल का सहारा नहीं

Tue, 28 Feb 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल जंक्शन पर होली के बाद स्वचलित सीढ़ी का निर्माण शुरू हो जाएगा। कुंभ के पहले यह कार्य पूरा करना है। इससे बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को तीन और पांच नंबर प्लेट फार्म पर जाने में दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने बजट स्वीकृत कर दिया है। होली के बाद स्वचलित सीढ़ी का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे की सूची में प्रतापगढ़ जंक्शन ए श्रेणी का है। इस मानक पर अब तक सुविधाएं नहीं थीं। अब इसका सौंदर्यीकरण हो रहा है। दिव्यांग यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने में परेशानी होती थी। तीसरे और पांचवे नंबर के प्लेटफार्म पर जाने के लिए पैदल पुल का सहारा लेना पड़ता है।
इससे बुजुर्गो के साथ दिव्यांगों को हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से दिव्यांग व बुजुर्ग यात्रियों को होली के बाद निजात मिलने वाली है। डीआरएम स्तर से इस स्टेशन पर स्वचलित सीढ़ी बनाने को मंजूरी मिली है। स्वचलित सीढ़ी के निर्माण के लिए विभाग को 20 लाख रुपये की पहली किस्त भी मिल गई है।
विज्ञापन

कुंभ के पहले स्वचलित सीढ़ी के सहारे यात्री किसी भी प्लेटफार्म पर जा सकेंगे। जेई आरके ने बताया कि बजट स्वीकृत हो गया है। ट्रैक दोहरीकरण का कार्य भी चल रहा है। होली के बाद स्वचलित सीढ़ी का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रतापगढ़-जंघई के बीच ट्रैक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें