कुंडा के जहानाबाद गंगाघाट पर डूबे युवक के शव को तलाशने पहुंची पुलिस। संवाद
मछली पकड़ने गया युवक गंगा में समाया
कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के युवक की गंगा में समा गया। जहानाबाद निवासी अवधेश सरोज (30) शनिवार की शाम चार बजे गांव के लड़कों के साथ जहानाबाद गंगा घाट पर मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के दौरान नियंत्रण बिगड़ने वह गंगा में समा गया। युवक के गंगा में डूबने की खबर उसके साथियों ने पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर हथिगवां थाने में तैनात उप निरीक्षक रोहित सिंह पुलिस टीम और गोताखोर के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस गोताखोर देर शाम तक युवक की खोजबीन करते रहे। दरोगा रोहित ने बताया युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, घटना के बाद से पिता हरिलाल और परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। संवाद