लालगंज। लालगंज कोतवाली के एक गांव की रहने वाली पीड़िता की मां का आरोप है कि सात जुलाई की रात करीब 11 बजे वह अपने पति के साथ बाग में आम की रखवाली करने चली गई थी। घर पर उसकी बेटी व बहू अलग- अलग कमरे में सो रहीं थीं। आरोप है कि पड़ोसी के घर आया युवक उसके घर में घुस गया और उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। शोर सुनकर बहू दौड़ी तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। शुक्रवार को सीओ लालगंज से पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई। सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि अभी तक समझौते की बातचीत चल रही थी। अब तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद