फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण के दौरान ढही दीवार, राजमिस्त्री की गई जान

विज्ञापन
पुस्तक राजमिस्त्री हरिश्चंद्र विश्वकर्मा। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शौचालय के गड्ढे की जोड़ाई करते समय अचानक दीवार के मलबे में राजमिस्त्री दब गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसों में घायल युवक व मनोरोगी युवती की उपचार के दौरान सांस थम गईं। वहीं अंतू में हुई दुर्घटना में घायल जायस के युवक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के दर्रा के शिव का तारा निवासी हरिश्चंद्र विश्वकर्मा (45) राजमिस्त्री का काम करता था। सोमवार को वह गांव में ही शौचालय के निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में ईंट की दीवार जोड़ रहा था। इस दौरान अचानक दीवार के साथ मिट्टी का ढेर भरभराकर ढह गया।
जिससे राजमिस्त्री मलबे में दब गया। शोर शराबा सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद उसे मलवा हटाकर बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर सांगीपुर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उदयपुर के ननैयां राहाटीकर निवासी लल्ला तिवारी उर्फ भौकाली (55) रविवार को अपने बेटे को दिल्ली जाने के लिए बस पर बैठाने रायबरेली के साहबगंज बाजार गया था। बस के इंताजार करने के दौरान एक अनियंत्रित टेंपो की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए उसे रायबरेली ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
उधर, उदयपुर के पूरे शिवदीन मंगापुर निवासी मुन्नालाल यादव की तेईस वर्षीय बेटी राजकुमारी पांच दिन पहले घर के बाहर ही बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई थी। सांगीपुर सीएचसी में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह मनोरोग से पीड़ित थी। परिजनों ने देर शाम को उसका एक बाग में अंतिम संस्कार कर दिया।
एक अन्य घटना में अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा बाजार के समीप धर्मपुर मंदिर के पास रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से अमेठी के जायस निवासी पेंटर अनवर अली व पप्पू गंभीर रूप से घायल हुए थे। मेडिकल कालेज में शनिवार की देर रात उपचार के दौरान पप्पू की मौत हो गई । बताया गया कि अमेठी के जायस में हने वाला पप्पू गंभीर रूप से घायल अनवर के साथ पेटिंग का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें