फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हादसे में घायल दुकानदार ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Thu, 21 Mar 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल दुकानदार ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
विज्ञापन


- दुर्घटना को लेकर सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस



संवाद न्यूज एजेंसी

आसपुर देवसरा। दुकान बंद कर घर जा रहे चाय विक्रता की बुधवार को इलाज के दौरान प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार को वह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। दुर्घटना के आरोपी की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।



आसपुर देवसरा के सारड़ीह निवासी रमेश चौरसिया सैफाबाद बाजार में चाय पान की दुकान चलाता था। सोमवार की रात 9:30 बजे दुकान बंद करके घर जा रहा था। जलपा नहर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गिरने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ ले जाया गया। वहां से उसे स्वरूप रानी रेफर कर दिया गया था। जहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सूचना घर पहुंची तो घर पर कोहराम मच गया। रमेश चौरसिया के ऋषभ 8 वर्ष आदित्य 5 वर्ष दो पुत्र हैं । पत्नी सुनीता देवी मां दुर्गावती देवी पिता शिव शंकर के साथ दोनों बेटे रोते-बिलखते रहे। इस संबंध में सैफाबाद चौकी इंचार्ज सुनील राय ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी थी। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।



..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें