फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सब्जी विक्रेता का शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर में मृत सब्जी विक्रेता राम प्रताप वर्मा का शव सोनाही-उड़ैयाडीह मार्ग पर रखकर बुधवार की सुबह परिजनों ने जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने मांग पूरी करने का भराेसा दिलाया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

सरखेलपुर निवासी राम प्रताप वर्मा सब्जी बेचकर परिवार चलाते थे। मंगलवार की सुबह सब्जी लेकर मंडी जाने के पहले घर से वह खेत की ओर गए। कुछ दूर लहसुन के खेत में उनका शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। देर रात पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही रामचंद्र व उमाशंकर तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
बुधवार की सुबह परिजन 10 लाख रुपये, बेटे को सरकारी नौकरी, शस्त्र लाइसेंस व कृषि भूमि का पट्टा करने की मांग को लेकर सोनाही-उड़ैयाडीह मार्ग पर जाम लगा दिया। खबर मिलने पर एसडीएम पट्टी देशदीपक सिंह और सीओ दिलीप सिंह कंधई थानाध्यक्ष के साथ पहुंचे। अफसरों ने मदद का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। करीब दो घंटे जाम से आवागमन ठप रहा। वाहन दूसरे रास्ते से निकलते रहे। दोपहर में बेलखरनाथ धाम घाट पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के अंतिम संस्कार के लिए बढ़ाया हाथ
मृतक राम प्रताप वर्मा के अंतिम संस्कार के लिए सरखेलपुर के प्रधान अशफाक, एसओ दिलीपपुर राधेश्याम व समाजसेवी प्रवीण मिश्रा ने आर्थिक मदद की। रोते बिलखते परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मृतक अपने मां-बाप इकलौता बेटा था।


चाचा के पहुंचने पर युवक का हुआ अंतिम संस्कार
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के जगदीशगढ़ निवासी सचिन गुप्ता (22) ने अज्ञात कारणों से मंगलवार की शाम फांसी लगा ली थी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मां निशा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की जानकारी मिलने पर दिल्ली में रहने वाले सचिन के चाचा राजू और लल्लू बुधवार सुबह घर पहुंचे। उनके आने के बाद परिजनों ने बाबा बेलखरनाथ धाम घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। दिलीपपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम ने जानकारी मिली थी, लेकिन किसी ने कोई सूचना नहीं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें