अंतू क्षेत्र के आशापुर भाटन निवासी प्रदीप वर्मा ने सोमवार को पुलिस से सात लाख रुपये लूट की शिकायत की थी। घटना संदिग्ध लगने पर पुलिस ने प्रदीप से पूछताछ की। सख्ती करने पर प्रदीप ने बताया कि लूट की घटना नहीं हुई थी।
उसके साढ़ू की बेटी शादी 22 अप्रैल को है। साढ़ू ने सात लाख रुपये उधार मांगे थे, लेकिन पैसा नहीं देना चाहता था। बैंक से पैसे निकालकर सुरक्षित रख लिया। खुद से टीशर्ट फाड़कर लूट की शिकायत की थी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने फर्जी लूट की सूचना दी थी। युवक के परिजनों ने दोबारा गलती न करने का पत्र दिया। हिदायत देकर युवक को छोड़ दिया गया।