फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे युवक को सचल दल ने पकड़ा

Tue, 28 Feb 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे पाली में रविवार को भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को आंतरिक सचल दल ने पकड़ लिया। उत्तरपुस्तिका जमा कराने के बाद केंद्राध्यक्ष ने पुलिस को सूचना दी। वहीं प्रथम पाली में परीक्षा दे रही छात्रा को नकलपर्ची के साथ सचल दल ने पकड़ लिया। केंद्राध्यक्ष ने छात्रा को परीक्षा से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की दूसरी पाली में दोपहर 2 से 5.15 बजे इंटर जीव विज्ञान विषय की परीक्षा थी। एसकेएस इंटर कॉलेज दियावां में एक युवक अपने भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। निरीक्षण के दौरान आंतरिक सचल दल ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मनीष गौतम पुत्र भुलई राम बताया।
पकड़ा गया युवक ढ़कवा निवासी है। वह अपने भाई जगदीश गौतम के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। सचल दल की कार्रवाई के बाद केंद्राध्यक्ष ने युवक से उत्तरपुस्तिका जमा करा ली। पुलिस को युवक के खिलाफ सूचना भी दी। वहीं प्रथम पाली में सुबह 8 से 11.15 हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा थी। रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज में आंतरिक सचल दल ने प्रथम छात्रा कोमल देवी के पास से नकलपर्ची पकड़ ली। केंद्राध्यक्ष ने छात्रा को परीक्षा से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

000
इनसेट
9 हजार 623 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
यूपी बोर्ड की सोमवार को प्रथम पाली में सुबह 8 से 11.15 बजे हाईस्कूल विज्ञान और दूसरी पाली में दोपहर 2 से 5.15 इंटर गणित और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा थी। प्रथम पाली 55 हजार 780 छात्रों ने परीक्षा दी। जबकि 6 हजार 169 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में 29 हजार 377 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। 3 हजार 454 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
इनसेट-
अनुपस्थित कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश
यूपी बोर्ड के प्रांतीय नोडल अधिकारी डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने सोमवार को कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित मिले। प्रांतीय नोडल अधिकारी ने अनुपस्थित कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश डीआईओएस को दिया। प्रांतीय नोडल अधिकारी ने इंडियन इंटर कॉलेज, बालभद्र इंटर कॉलेज, बापू इंटर कॉलेज, सुशीला देवी इंटर कॉलेज, पं. परमानंद इंटर कॉलेज, बीपी मिश्र इंटर कॉलेज समेत लालगंज के कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें