विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम
लालगंज। बीजूमऊ निवासी नागेश सरोज की पत्नी अगाइन (45) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह रविवार की रात घर से धान की नर्सरी देखने की बात कहते हुए निकली थी। सोमवार की सुबह लकुरी माइनर के पास आम के पेड़ पर अगाइन का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतरवाया। अगाइन का पति रोजी रोटी के सिलसिले में भिंड में ईंट भट्ठे पर काम करता है। मृतका के बेटे अजीत, बहू रेखा व बेटी रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हालांकि परिवार के लोगों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। संवाद