फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घर से भागे प्रेमी युगल पहुुंचे थाने, एक साथ रहने की जिद पर अड़े

Mon, 07 Aug 2023 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत का भी असर नहीं, परिजन शादी के लिए राजी नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीरापुर। सात दिन पहले घर से भागे प्रेमी युगल पुलिस की पड़ताल की वजह से सोमवार को थाने पहुंचे। लेकिन, दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हैं। सो उन्होंने परिजनों से खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।
फतनपुर थाना क्षेत्र के नई कोट के प्रेमी युगल मंगलवार की रात घर से भागे थे। युवती की तलाश में जुटे परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। शिकायत पर पुलिस दोनों की खोजबीन में जुटी। आरोपी युवक के परिजनों पर पुलिस ने दबाव बनाया तो सोमवार को प्रेमी युगल थाने पहुंचे। दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़़े रहे। ऐसे में उन्होंने परिवार के लोगों से खुद की जान को खतरा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा. दोनों एक साथ रहना चाहते हैं। वे बालिग हैं, शादी के लिए परिवार के लोग तैयार नहीं हैं। सूचना मिलने पर परिजन भी थाने पहुंचे। परिजन दोनों को समझाते रहे लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर ही अड़े रहे। थानाध्यक्ष फतनपुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया, दोनों बालिग हैं और एक साथ रहने की जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें