थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में चोरों ने काली मां मंदिर से मूर्ति गायब कर दी। सुबह जब भक्तों ने देखा तो हतप्रभ रह गए। खोजबीन के दौरान मंगलवार की सुबह गांव के एक खेत में मूर्ति मिल गई। मूर्ति मिल जाने से भक्तों ने खुशी जाहिर की। गांव के ही अवनीश प्रताप सिंह ने इसकी सूचना थाने पर दी थी। संवाद